स्टोरी— होटल मालिकों को सताने लगी चिंता
स्टोरी— होटल मालिकों को सताने लगी चिंता:,अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी,होटल मालिको ने पठानकोट में की मीटिंग,गैस की किल्लत के कारण होटल इंडस्ट्री से जुड़े प्रभावित होंगे कई परिवार,होटल मालिक मंगवाने लगे लकड़ी व कोयला

एंकर— अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। देश के कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ गई है।रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि उन्हें समय पर कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण होटल और फूड कारोबार पर संकट मंडराने लगा है। उद्योग से जुड़े संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो कई रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद करने पड़ सकते हैं।होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशनों ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि फूड इंडस्ट्री 24 घंटे काम करती है और गैस की कमी से न केवल कारोबार प्रभावित होगा बल्कि लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी और आम लोगों को मिलने वाला भोजन भी प्रभावित हो सकता है।
